बाढ़: बाढ़ में भीषण सड़क हादसा, मारुति की टक्कर से टोटो सवार लगभग 1 दर्जन लोग घायल, 7 गंभीर
Barh, Patna | Nov 9, 2026 बाढ़ में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सोम मौनी व्रत और कार्तिक स्नान के लिए उमानाथ गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं के तीन वाहन एकडंगा नदी पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। लगभग 10 बजे पीड़ित ने बताया कि तेज रफ्तार मारुति वैन ने ई-रिक्शा और ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।