यमुना किनारे बनाया जा रहा है 3 किलोमीटर लंबा छठ घाट। बुराड़ी विधानसभा के जगतपुर गांव में श्याम घाट पर करीब 3 किलोमीटर लंबा छठ घाट बनाया जा रहा है। इस घाट पर करीब एक लाख श्रद्धालु छठ पूजा करते हैं। इस छठ घाट पर कई छठ समितियो के पदाधिकारी व भाजपा नेताओं ने यमुना में छलांग लगाई और यमुना के पानी का आचमन करके भी दिखाया और बताया कि इस बार पानी बहुत स्वच्छ और सुंदर है और व्यवस्थाएं समितियो के साथ-साथ सरकार की तरफ से भी की जा रही है। सरकार की तरफ से टेंट आदि के इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही इसी मौके पर सरकारी व्यवस्थाएं लेट होने का आरोप भी कुछ श्रद्धालुओं ने लगाया। उनका कहना है कि हर वर्ष काफी पहले यहां पर बिजली और टॉयलेट, कपड़े चेंज करने के लिए व्यवस्थाएं हो जाती थी लेकिन इस बार 24 घंटे पहले भी व्यवस्थाएं शुरू नहीं हो पाई है। इसको लेकर के लोग जरूर चिंतित है लेकिन कुछ समितियां के पदाधिकारियो का दावा है कि सभी व्यवस्थाएं की जा रही है और रविवार दोपहर तक सब व्यवस्थाएं तैयार हो जाएगी और यमुना किनारे छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी।
Delhi, India | Nov 14, 2026