जमुई: हिडिंबा गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, आदिवासी समुदाय को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई
Jamui, Jamui | Jun 28, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के तत्वावधान में लक्ष्मीपुर प्रखंड के हिडिंबा गांव में नालसा की संवाद योजना के तहत रविवार 12 बजे के करीब विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव और पारा विधिक सेवक अनिल कुमार ने आदिवासी, जनजातीय एवं खानाबदोश समुदाय के लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।