लाडपुरा: कोटा में भीषण गर्मी और लू से हो रही मौत पर पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Ladpura, Kota | May 30, 2024 कोटा में भीषण गर्मी और लू से हो रही मौत पर बुधवार को पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने भाजपा सरकार और कोटा जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। धारीवाल ने कहा कि प्रशासन गर्मी से मौत को मानने के लिए तैयार नहीं है। सरकार के एक मंत्री कह रहे हैं मुआवजा देंगे। लेकिन दूसरे मंत्री गर्मी से मौत को नहीं मान रहे हैं।