लाडपुरा: नयापुरा क्षेत्र के नाग नागिन के मंदिर के निकट युवक के साथ बदमाशों ने की मारपीट एमबीएस अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Ladpura, Kota | May 29, 2024 नयापुरा थाना क्षेत्र में आज नाग नागिन के मंदिर के निकट एक युवक के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहाँ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। युवक दुलीचन्द पुत्र जुगलकिशोर निवासी छबड़ा कोटा अपने भाई के यहाँ आया हुआ था कि नाग नागिन के मंदिर के निकट बदमाशो ने मारपीट कर घायल कर दिया।