लाडपुरा: भीषण गर्मी से तप रहा कोटा शहर जिला प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं ने किया उचित इंतजाम
Ladpura, Kota | May 29, 2024 कोटा शहर भी भीषण गर्मी से अछूता नहीं है। कोटा में भी तापमान 46 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग गर्मी के मारे त्राहिमाम कर रहे हैं। कूलर पंखे भी बेअसर हो रहे हैं। ऐसे में कोटा जिला कलेक्टर डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी ने बताया कि इन दिनों कोटा में भीषण गर्मी पड़ रही है।ऐसे में कई सामाजिक संघटनों ने कमान अपने हाथों में ली।