लाडपुरा: MBS अस्पताल की वातानुकूलित मोर्चरी का निर्माण शीघ्र होगा पूरा, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य सक्सेना ने दी जानकारी
Ladpura, Kota | May 29, 2024 एमबीएस अस्पताल की वातानुकूलित मोर्चरी का निर्माण शीघ्र पूरा होगा जिसके लिए उच्च स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर संगीता सक्सेना ने बताया कि लगभग 4 करोड़ की लागत से नयी मोर्चरी के निर्माण चल रहा है।परंतु किन्ही कारणों से इसका कार्य बंद पड़ा है। उसके लिए जिला कलेक्टर व विभाग की ओर से राज्य सरकार लिखा गया है।