लालबर्रा: औल्याकन्हार फिजिकल क्लब ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली, समर कैंप का हुआ समापन
लालबर्रा। स्थानीय औल्याकन्हार फिजिकल क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस एवं समर कैंप के समापन के सुअवसर पर एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम 05 जून को सुबह 06 बजे फिजिकल ग्राउंड में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात रैली फिजिकल ग्राउंड औल्याकन्हार से प्रारंभ हुई। रैली में शामिल युवा और बच्चे पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।