11 साल से फरार डकैती आरोपी समेत 5 गिरफ्तार
पलवल, 18 सितंबर। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस के निर्देशन में पलवल पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों (पीओ), भगोड़ों और बेल जंपरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 11 साल से फरार डकैती के आरोपी सहित चार बेल जंपरों को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी मुख्यालय मनोज वर्मा ने बताया कि 16 से 22 सितंबर तक चल रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए और थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
सीआईए होडल व थाना बहीन की संयुक्त टीम ने वर्ष 2015 के डकैती के मामले में पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहे आरिफ निवासी हाजीपुर गोहता, नूंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना बहीन में धारा 395, 397 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
इसके अलावा पुलिस ने चार बेल जंपरों हुम्मस निवासी उटावड़, अवतार निवासी रहीमपुर, सलाउद्दीन उर्फ पप्पू निवासी फरदारी, नूंह और विक्रम निवासी लीनेपुरा मोहल्ला, पलवल को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में पहले से मामले दर्ज हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि अदालत से गैरहाजिर रहने वाले और लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान 22 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा।
Palwal, Palwal | Sep 19, 2026