पलवल में अवैध हथियारों पर एएनसी का डबल एक्शन
पलवल, 17 सितंबर। एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) पलवल ने थाना चांदहट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो 315 बोर के देसी कट्टों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में अमित निवासी खेड़ला फरीजनपुर को केजीपी पुल के नीचे अलीगढ़ रोड से गिरफ्तार कर कट्टा बरामद किया गया। दूसरे मामले में हर्ष निवासी खेड़ला फरीजनपुर को पैलक मोड़ से पहले अलीगढ़ रोड से पकड़ा गया। पूछताछ में हर्ष ने बताया कि उसने कट्टा अमित से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने अमित को दूसरे मामले में भी आरोपी बनाया।
दोनों मामलों में थाना चांदहट में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Palwal, Palwal | Sep 19, 2026