पलवल में अवैध पटाखा बनाने के नेटवर्क का भंडाफोड़
पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने गांव घाघोट में अवैध रूप से पटाखे (कलर माचिस) बनाने और पैक करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन मकानों पर छापेमारी कर 360 पेटियां, 17,280 बॉक्स और 1,72,800 पटाखा माचिस बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लियाकत, जहीर और सकुर बिना लाइसेंस व परमिट के पटाखे बना रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों आरोपी फरार हो गए। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि बिना लाइसेंस पटाखे बनाने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Palwal, Palwal | Sep 19, 2026