अतरी: जनता दरबार में आठ भूमि विवाद मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया
अतरी अंचल कार्यालय में शनिवार को लगभग 11 बजे अतरी सीओ दिलीप कुमार और सहायक शत्रुघन कुमार के मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में कुल 13 भूमि विवाद मामले की सुनवाई की गई। इसकी जानकारी देते हुए अतरी सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि जनता दरबार में कुल 13 भूमि विवाद मामले की सुनवाई की गई जिसमें आठ मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादित किया गया है।