बदायूं: सिरसौली गांव में गाली गलौच का विरोध करने पर युवक को लाठी डन्डा मारकर किया लहुलुहान
Budaun, Budaun | Jun 18, 2024 बदायूँ के उझानी कोतवाली क्षेत्र के सिरसौली गांव में गाली गलौच का विरोध करने पर 40 वर्षीय नन्द किशोर पुत्र किशन लाल को गांव के ही पाँच लोगों ने लाठी डंडा मारकर लहुलुहान कर दिया । घायल नन्द किशोर ने मारपीट करने वालो के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायल नन्द किशोर का मंगलवार को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है।