सिराथू: सैनी के अझुवा में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मलबे में दबे मां-बेटे की हुई मौत
सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हो गया है।अझुवा में एक परिवार बृहस्पतिवार रात एक परिवार सो रहा था। इसी दौरान घर की कच्ची दीवार गिर गई जिसमें दबकर एक मां बेटे की मौत हो गई है तथा एक बच्चा घायल है जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी दी है।