सिराथू: सैनी में नेशनल हाईवे ब्रिज पर चंदौली से कानपुर कोयला लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला
सिराथू इलाके के सैनी नेशनल हाईवे के ब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर एक ट्रक पलट गया है। इस ट्रक में कोयला लदा हुआ था चंदौली से कोयला लादकर यह ट्रक कानपुर जा रहा था।ट्रक पलटने के कारण कोयला सड़क पर फैल गया काफी देर तक आवागमन बाधित रहा है।पुलिस ने गाड़ी और कोयला हटवाते हुए आवागमन शुरू करवा दिया है घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।