सिराथू: अझुवा में स्मार्ट मीटर में अचानक लगी आग, कोई हताहत नहीं
नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं 11 में अचानक स्मार्ट मीटर में आग लग गई।दिलीप केसरवानी ने 31 दिसम्बर को अपने यहाँ स्मार्ट मीटर लगवाया था।स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही स्पार्किंग हो रहा था जिसकी शिकायत विभाग के लोगों से की गई थी।गुरुवार शाम चलती हुई बिजली के दौरान अचानक आग लग गई।काफ़ी देर तक यहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा है।कोई जनहानि नहीं हुई है।