सिराथू: 2025 महाकुंभ की तैयारी में रोड डायवर्सन का जायजा लेने के लिए एसपी ने सकाढ़ा तिराहा और टोल प्लाजा कोकराज का निरीक्षण किया
प्रयागराज में 2025 में महाकुंभ का आयोजन होगा जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन के निर्देशन में मार्ग डायवर्सन का जायजा लेने के लिए एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने गुरुवार रात सभी क्षेत्राधिकारियों को साथ लेकर सकाढ़ा और कोखराज टोल प्लाजा डायवर्सन पॉइंट का जायजा लिया।एसपी ने सुरक्षा संबंधी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिया है।