श्योपुर: हाथी टीला बगवाज रोड पर 58 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाथीटीला बगवाज रोड़ पर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध रूप से 58 लीटर अवैध शराब के साथ शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।