श्योपुर: अग्निवीर वायु सेना भर्ती मार्गदर्शन हेतु प्रशिक्षण आयोजित, चयन मापदंडों की जानकारी दी गई
श्योपुर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज श्योपुर में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे वायु सेना अग्निवीर भर्ती के संबंध में छात्रों को जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भोपाल से आये वायु सेना भर्ती अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना की अग्निपथ योजना अंतर्गत मार्गदर्शन दिया गया।