डौण्डीलोहारा: पीएमश्री प्राथमिक शाला आड़ेझर में बच्चों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया
जनपद पंचायत डौंडी के अंतर्गत पीएमश्री प्राथमिक शाला आड़ेझर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के विकासखंड समन्वयक डी.एस. यादव ने छात्र-छात्राओं को गीला, सूखा, घरेलू जोखिमयुक्त एवं सैनिटरी कचरे के पृथक्करण तथा चार रंग के डस्टबिनों के उपयोग की जानकारी दी।