मोबाइल को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या
धमतरी। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मोबाइल देखने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात कैलाश सोरी और उसके छोटे भाई कुंदन सोरी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान बड़े भाई कैलाश ने कथित तौर पर डंडे से छोटे भाई के सिर और पीठ पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। मामले में 19 वर्षीय आरोपी कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
#DhamtariNews #ChhattisgarhNews #CrimeNews #KhallariPolice #BreakingNews
Raipur, Raipur | Oct 28, 2026