पानीपत: गांव भावड़ और पानीपत में चार बच्चों की हत्या की आरोपी पूनम भी केस लड़ना चाहती है, जज के सामने कहा
गांव भावड़ और पानीपत में चार बच्चों की हत्या करने की आरोपी पूनम अपना पक्ष भी मजबूती से रखना चाहती है। पूनम शुक्रवार सुबह 11 बजे बोली वह केस लड़ना चाहती है।जज ने कहा कि तुम केस लड़ने की हकदार हो, लेकिन अभी पुलिस पूछताछ कर रही है। बाद में वकील करके केस लड़ सकती है। पूनम में परिवार से मिलने की भी तड़प दिखी और कहा कि उसे एक बार पति व सास से मिलवा दो।