🚨👮♂️ अपराधियों को हीरो बनाना पड़ेगा भारी! ⚠️
📱 सोशल मीडिया पर अपराधियों की फोटो, वीडियो और हथियारों का महिमामंडन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई!
🔥 SP सिद्धान्त जैन की दोटूक चेतावनी—अपराध का प्रचार नहीं, पुलिस का सहयोग करें!
📍 हिसार पुलिस की आमजन से अपील।
#HisarPolice #SPSiddhantJain #HisarNews #SocialMedia #CrimeNews #HaryanaPolice #RSNExpress #आपकीआवाज़आपकीखबर
*अपराधियों का महिमामंडन नहीं, अपराध रोकने में बनें पुलिस के सहयोगी*
*सोशल मीडिया पर अपराधियों की तस्वीरें, वीडियो और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली पोस्ट साझा करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार, 31 अक्टूबर । सोशल मीडिया आज सूचना और विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है, लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग करते हुए अपराधियों को हीरो के रूप में पेश करने, उनके फोटो-वीडियो को हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के साथ प्रसारित करने तथा आपराधिक छवि को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। ऐसी गतिविधियां युवाओं पर गलत प्रभाव डालती हैं और समाज में अपराध के प्रति आकर्षण पैदा कर सकती हैं। हिसार पुलिस ऐसे कृत्यों को गंभीरता से ले रही है। यह बात पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन से अपील करते हुए कही।
एसपी ने कहा कि अपराध करना और अपराधियों का महिमामंडन करना, दोनों ही समाज के लिए नुकसानदायक प्रवृत्तियां हैं। युवाओं को अपराधियों को अपना आदर्श बनाने की बजाय मेहनत, शिक्षा, खेल और सकारात्मक कार्यों से अपनी पहचान बनानी चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी अपराधी को हीरो की तरह प्रस्तुत करना, उसके आपराधिक कृत्यों का प्रचार करना या अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री प्रसारित करना किसी भी सूरत में उचित नहीं है।
*सोशल मीडिया पर इन गतिविधियों से बचें*
1. अपराधियों के फोटो और वीडियो को महिमामंडन करते हुए पोस्ट या शेयर न करें।
2. हथियारों के प्रदर्शन, धमकी, मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों वाली सामग्री को बढ़ावा न दें।
3. आपराधिक घटनाओं को गौरव या बहादुरी के रूप में प्रस्तुत करने वाली पोस्ट से बचें।
4. सोशल मीडिया पर किसी भी आपराधिक गतिविधि से संबंधित भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा न करें।
5. किसी अपराधी या असामाजिक तत्व को फॉलो करने, प्रचारित करने या उसकी छवि को लोकप्रिय बनाने के बजाय ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।
एसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अपराध को बढ़ावा देने, आपराधिक गतिविधियों का प्रचार करने या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करने के मामलों की जांच की जाएगी। तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों और युवाओं की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सकारात्मक नजर रखें तथा उन्हें अपराधियों के प्रभाव से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें।
हिसार पुलिस का संदेश: अपराधियों को हीरो नहीं, कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के रूप में देखें। अपराध का प्रचार नहीं, अपराध की सूचना दें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल समाज में सकारात्मकता, जागरूकता और सुरक्षा का संदेश फैलाने के लिए करें।
Hisar, Hissar | Oct 31, 2026