मझोली: ग्राम लोहारी लडोई में 39 वर्ष युवक ने जहर खा कर दी जान,कारण ज्ञात मझौली पुलिस मामले की जांच में जुटी
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि मझौली के ग्राम लोहारी लड़ोई में 39 वर्षी युवक राजेश नूनिया ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मझौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।