अशोक नगर: रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अशोकनगर के आनंदपुर ट्रस्ट हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन
अशोक नगर में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्थानीय आनंदपुर ट्रस्ट हॉस्पिटल ईसागढ़ रोड पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत के विभिन्न प्रदेशों से आए बड़ी संख्या में आनंदपुर ट्रस्ट के अनुयायियों ने श्रद्धा उत्साह के साथ गुरु महाराज के आशीर्वाद अनुसार रक्तदान शिविर में भाग लेकर 99 यूनिट रक्तदान किया।