हरिद्वार: 18 जनवरी को बांद्रा एक्सप्रेस में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिले शव के मामले में GRP ने हत्या का केस किया दर्ज
बीती 18 जनवरी को बांद्रा एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिले शव के मामले में GRP ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक आकाश के पिता की ओर से यह मुकदमा दर्ज करवाया गया है। युवक अपने मामा के मुंबई स्थित घर जाने के लिए निकला था लेकिन युवक का शव बांद्रा एक्सप्रेस में मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।