हरिद्वार: बसपा प्रदेश कमेटी ने एसडीएम को रौशनाबाद में सौंपा ज्ञापन, हल्द्वानी प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग
हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद शुरू हुई राजनीति में बसपा भी कूद गई है। बसपा ने शनिवार को रौशनाबाद जिला मुख्यालय पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बसपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक मोहम्मद शहजाद ने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में मांग की है कि हल्द्वानी में हुई भयावह घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराई जाए क्योंकि प्रदेश की सरकार पर उन्हें भरोसा नहीं है।