हरिद्वार: हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद ज्वालापुर में एक युवक ने सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ पोस्ट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मैदानियान में रहने वाले अजमत अल्वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अजमत अल्वी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भड़काऊ पोस्ट डाली थी जिससे दंगे हो सकते थे।