हरिद्वार: ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्रीय सम्मान समारोह, निरंजन पीठाधीश्वर और रिटायर जज रहे मौजूद
हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आज अहिल्यादेवी होल्कर राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और हाईकोर्ट के रिटायर जज लोकपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान समाजसेवा, मानव कल्याण और नारी उत्थान के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।