हरिद्वार: GRP उत्तराखंड ने हरिद्वार और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, हल्द्वानी मामले के बाद GRP भी अलर्ट
हल्द्वानी में हुई अराजकता के बाद जीआरपी उत्तराखंड भी अलर्ट हो गई है। जीआरपी उत्तराखंड ने हरिद्वार और आसपास के स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार शाम को एक साथ ही जीआरपी की कई पुलिस टीमों ने तमाम रेलवे स्टेशन पर हर आने जाने वाली की चेकिंग की। खासकर ट्रेनों की भी तलाशी ली गई। रानीपुर स्थित जीआरपी मुख्यालय ने ये जानकारी दी।