हरिद्वार: ऋषिकुल मैदान पहुंचे डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा
हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल शनिवार को ऋषिकुल मैदान पहुंचे। उन्होंने ऋषिकुल मैदान में 12 फरवरी को आयोजित होने वाले नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कार्यक्रम में सांसद, विधायक और पूर्व विधायकों के साथ हजारों महिलाएं शामिल होंगी।