परिहार: बेला में आधा दर्जन मामलों में वांछित शराब तस्कर गिरफ्तार
बेला पुलिस ने शनिवार को 3 बजे गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन मामले में वांछित शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार निवासी खोदादीन अंसारी के पुत्र शकील अंसारी के रूप में हुई है। शकील के ऊपर शराब के करीब आधा दर्जन मामले बेला थाना में दर्ज है।