परिहार: परिहार में RJD की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
सीतामढ़ी जिले के परिहार में शनिवार को 3:20 पर महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं के साथ एक बैठक की। रितु जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं माई बहन योजना के बारे में गांव-गांव में जाकर प्रचार करने के निर्देश दिए।