फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में मॉक ड्रिल को लेकर एसपी सिटी ने दिया बयान, कहा- जो तैयारियां होंगी, कराया जाएगा अवगत
कल सात मई 2025 को पाकिस्तान से युद्ध की आशंका को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में कई जिलों में मॉक ड्रिल अभ्यास के निर्देश हैं। इसी को लेकर जब जिले में तैयारियों की जानकारी को एसएसपी सौरभ दीक्षित से संपर्क किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका। इसके उपरांत एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद से मंगलवार शाम चार बजकर 57 मिनट करीब पर बात हुई।