मेसकौर: वज्रपात का कहर: दो किशोरियों समेत दो की मौत, बहन घायल, तीन बकरियां भी मरीं
Meskaur, Nawada | Aug 10, 2026 मेसकौर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को तेज गर्जन-बारिश के बीच अलग-अलग जगहों पर हुए वज्रपात की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी झुलसकर घायल हो गई। लक्ष्मीपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची सुमित कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी 13 वर्षीय बहन शीतल कुमारी भी झुलस गई।