अंबाह: अम्बाह में हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, शा.मा. विद्यालय किला में एक नकल का मामला दर्ज
Ambah, Morena | Feb 19, 2026 अंबाह में माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल संस्कृत परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षार्थियों की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किला अंबाह केंद्र पर एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।