हलसी: हलसी पुलिस ने एक शराब तस्कर और तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
हलसी पुलिस ने एक शराब तस्कर एवं 3 वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 12 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. प्रतापपुर विशुनडीह गांव में छापेमारी पर 5 लीटर महुआ के शराब के साथ जवाहर चौधरी को गिरफ्तार किया गया. इधर ककरौरी गांव से कुर्की वारंटी अवधेश बिंद को तथा नीमा गांव से NBW वारंटी दशरथ केवट एवं उनके पुत्र पप्पू केवट को गिरफ्तार किया गया.