हलसी: बाजितपुर गांव से गिरफ्तार NBW वारंटी पिता-पुत्र को हलसी थाना पुलिस ने किया रिहा
हलसी थाना की पुलिस ने बाजितपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार अपराह्न 2 बजे हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार कैलाश यादव एवं उसके पुत्र आतो यादव उक्त मामले में पहले से ही न्यायालय द्वारा जमानत प्राप्त कर चुके थे. जिन्हें पुलिस ने हलसी थाना से रिकॉल के आधार पर मुक्त कर दिया.