पिपरा: पिपरा प्रखंड के जनसेवक ने तेंदुई पंचायत के मुखिया पति के खिलाफ पिपरा थाने में मामला दर्ज कराया
Pipra, Palamu | Mar 22, 2025 पीपरा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जनसेवक सह प्रभारी कृषि पदाधिकारी, एमओ सर्जुन राम ने पिपरा थाना में तेंदुई पंचायत के मुखिया पति अरविंद सिंह के खिलाफ कार्यालय में घुसकर जाति सूचक शब्द के साथ गाली गलौज करने, पीटाई करने के उद्देश्य से उलझने व सरकारी कागजात फाड़ने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।