पिपरा: प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई होली, थाना प्रभारी ने कहा- छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कोई घटना नहीं हुई
Pipra, Palamu | Mar 16, 2025 रंग-गुलाल का त्योहार होली पीपरा प्रखंड क्षेत्र में सौहार्द पूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, दो दिवसीय रंगों का पर्व होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में होलिका दहन व रंग उमंग के साथ संपन्न हो गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पिपरा प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के इलाके में होली पर्व शांति पूर्वक संपन्न हुआ।