पिपरा: होली पर्व के लिए हरिहरगंज बाजार रंग, अबीर, गुलाल और पटाखों से सजा, खरीदारी के लिए उमड़े लोग
Pipra, Palamu | Mar 13, 2025 हरिहरगंज प्रखंड सहित पूरे देश में रंगों का त्योहार होली को लेकर उत्साह का उमंग है। विभिन्न सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह कर एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर होली की बधाई , शुभकामनाएं दी जा रही है। होलिका दहन के दिन गुरुवार के शाम 5 बजे को इसे लेकर पूरा बाजार क्षेत्र रंग, गुलाल, अबीर दुकानें सजी थी।