पिपरा: सोनारखाप रोड पर अपराधियों ने बाइक सवार यूट्यूबर को गोली मारकर हत्या कर दी
Pipra, Palamu | Mar 19, 2025 हरिहरगंज प्रखंड से सेट संडा बाजार समीप सोनारखाप रोड में बुधवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार कर यूट्यूबर की हत्या कर दिया। घटना कुटुंबा थानाक्षेत्र के संडा सोनारखाप सड़क के कंठी बिगहा मोड़ समीप की है।मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही जमुआ गांव निवासी स्व रामजन्म पासवान के 38 वर्षीय पुत्र रंजीत पासवान के रूप में की गई।