पिपरा: हरिहरगंज न्यू सब्जी बाजार में सरोज कुशवाहा के मार्केट में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ
Pipra, Palamu | Mar 11, 2025 हरिहरगंज न्यू सब्जी बाजार स्थित सरोज कुशवाहा के मार्केट में मंगलवार को हरिहरगंज मुखिया सह युवा नेता सरोज प्रसाद कुशवाहा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। होली मिलन समारोह के दौरान भोजपुरी गायक गुड्डू रंगीला तथा संजय ठाकुर द्वारा एक से बढ़कर एक मधुर होली गीतों पर लोगों ने जमकर झूमे।