पिपरा: भगत तेंदुआ और बिजनीवार गांव में बिजली चोरी करने के आरोप में 2 लोगों पर हरिहरगंज थाने में एफआईआर दर्ज
Pipra, Palamu | Mar 20, 2025 हरिहरगंज थाना क्षेत्र में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के छतरपुर सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 2 लोगों ने अवैध विद्युत चोरी करते पाए गए। बिजली चोरी करने वाले 2 लोगों के खिलाफ हरिहरगंज थाने में कांड संख्या 36 /25 दर्ज कर धारा 135 - 138 भारतीय बिजली अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।