शाजापुर: जिला स्तरीय कहानी व निबंध प्रतियोगिता का उत्कृष्ट विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, 40 छात्र-छात्राएं सम्मानित
अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई के तत्वाधान में शाजापुर के शासकीय उत्कृष्ट में ‘भारतीय परिवार परम्परा’ विषय पर कहानी एवं निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागार में बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया छात्र-छात्राओं सहित34छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया है।