समस्तीपुर: सरायरंजन इलाके से उत्पाद विभाग की टीम ने चार लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने सरायरंजन इलाके के रहने वाले पप्पू सहनी को गुप्त सूचना के आधार पर चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।