समस्तीपुर: जिले के पूसा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के पास बाइक और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर , एक युवक की मौत
समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के पास बाइक और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों मित्र एक बाइक पर सवार होकर ढोली बाजार से ताजपुर बाजार बीए पार्ट-2 की परीक्षा देने आ रहे थे।