समस्तीपुर: लोकसभा चुनाव कार्य में लगे वाहनों का भुगतान नहीं होने पर मोटर व्यवसायी संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन
जिला मोटर व्यवसायी संघ के जिला सचिव संजीव कुमार सुमन ने बताया कि जिले में हुए लोकसभा निर्वाचन कार्य में वाहन मालिकों ने अपने वाहनों को दिया था। चुनाव समाप्त होने के बाद अभी तक भुगतान नहीं किया गया। इसी को लेकर आज जिलाधिकारी को भुगतान करने को लेकर एक ज्ञापन दिया गया है।