खानपुर थाना क्षेत्र के सिवेसिंगपुर गांव की रहने वाली संजीता देवी ने बताई कि उनके पति मदन राम को पड़ोसी ने जमीनी मामले को लेकर मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।