गंगधार: चौमहला के रेलवे अंडर ब्रिज का कार्य युद्ध स्तर पर हुआ प्रारंभ, डाउन लाइन में मिला 5 घंटे का ब्लॉक
चौमहला कस्बे के मध्य से गुजर रहे रेलवे के मुख्य ट्रेक पर स्थित फाटक 32 नंबर जो ट्रेनों के भारी आवागमन के कारण अधिकतर समय बंद रहता था ।जिससे नगर वासियो भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी ।दोनों और वाहनों की लाइन लग जाती थी । और फाटक खुलते ही भारी जाम की स्थिति बन जाती थी इसलिए कस्बे वासी काफी लंबे समय से अंडर पास बनाने की मांग रेलवे व जन प्रतिनिधियों से करते आ रहे थे ।